Pages

Saturday, December 18, 2010

‘असांजे के खिलाफ हैं विश्व की बड़ी ताकतें’

मेलबर्न। विकिलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे की मां ने कहा है कि वह अपने बेटे को लेकर चिंतित हैं क्योंकि उसके खिलाफ बड़ी ताकतेंकाम कर रही हैं।
उन्होंने यह मानने से इनकार किया कि उनका बेटा यौन उत्पीड़न जैसे घिनौने मामले में संलिप्त हो सकता है।
असांजे की मां क्रिस्टीन ने कहा कि मुझे अपने बेटे की चिंता हो रही है क्योंकि उसके खिलाफ बड़ी ताकतें काम कर रही हैं। वे असांजे को रोकना चाहती हैं और वो ताकतें कानून के मुताबिक काम नहीं कर रहीं। अपने 39 वर्षीय बेटे के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बारे में क्रिस्टीन ने कहा, ‘जुलियन ऐसा कभी नहीं कर सकता। वह कभी यौन उत्पीड़न जैसे अपराध को अंजाम नहीं दे सकता। मुझे उसकी चिंता हो रही है। मैं दूसरी माताओं से अलग नहीं हूं। मैं हमेशा जानकारी लेती रहती हूं कि वह ठीक तो है ?’ आस्ट्रेलियाई नागरिक असांजे की मां ने प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड के रुख पर भी गुस्सा जताया। उन्होंने अपने बेटे को बहादुर करार दिया और उम्मीद जताई कि असांजे इस मौजूदा स्थिति से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। एजेंसी

No comments:

Post a Comment