Pages

Saturday, December 18, 2010

एक साल पहले अमेरिकी राजनयिक की पार्टी में मेहमान बनकर गए थे असांजे!

वाशिंगटन, एजेंसी : अमेरिका के दुश्मनों की सूची में इस वक्त सबसे ऊपर स्वीडिश वेबसाइट विकिलीक्स के संपादक जूलियन असांजे अमेरिकी दूतावास की पार्टी में मेहमान बन कर जा चुके हैं। यह घटना करीब एक साल पहले आइसलैंड के अमेरिकी दूतावास की है। असांजे को सजा की मांग करने वाले कुछ अमेरिकी नेताओं ने ही उन्हें अमेरिकी दूतावास की कॉकटेल पार्टी में बुलाया था। ये वही नेता हैं जिनकी खुफिया सूचनाएं विकिलीक्स ने सार्वजनिक की हैं। यह पार्टी आइसलैंड के रिजविक शहर में अमेरिकी राजनयिक के घर पर आयोजित की गई थी। इस दौरान असांजे ने दूतावास के उप प्रमुख सेम वाटसन के साथ खूब गुफ्तगू की थी। पिछले साल दिसंबर में इस पार्टी के होने तक असांजे के हाथ अमेरिका के लाखों खुफिया दस्तावेज लग चुके थे। इन दस्तावेजों में आइसलैंड के कई बैंकों को धराशायी करने में अमेरिका और ब्रिटेन की भूमिका का भी उल्लेख था। बाद में असांजे ने ये दस्तावेज स्थानीय मीडिया के हवाले कर खूब हड़कंप मचाया था। आइसलैंड के सांसद बिरगिटा जोंसडोटिर ने बताया, पार्टी में असांजे ने खूब धमाल मचाया था। सभी नेताओं से काफी खुलकर उससे बात की थी। अगर वे लोग उसकी असलियत जानते, तो कभी ऐसा ने करते। उन दिनों असांजे आइसलैंड स्थित विकिलीक्स के बंकर में काम करते थे। इस मामले पर आइसलैंड में अमेरिकी दूतावास ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

No comments:

Post a Comment