Pages

Friday, December 24, 2010

मसीहा बनना चाहते हैं असांजे

अमेरिका की आंखों की किरकिरी बन चुके स्वीडिश वेबसाइट विकिलीक्स के संपादक जूलियन असांजे ने बुधवार को बीबीसी के रेडियो कार्यक्रम बीबीसी टुडे में 25 मिनट तक साक्षात्कार दिया। बीबीसी रेडियो के इतिहास में पहली बार किसी दुष्कर्म के आरोपी से इतने लंबे समय बातचीत की गई। बीबीसी के विख्यात प्रस्तोता जॉन हंफ्री ने उनका साक्षात्कार लिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप खुद को मसीहा मानते हैं तो उन्होंने कहा, हर कोई जीते जी मसीहा बनना चाहता है। यह दुनिया का दस्तूर है। इस दौरान असांजे ने स्वीकार किया है कि उन्होंने दो महिलाओं के साथ उनकी रजामंदी से संबंध बनाए थे। महिलाओं को लेकर अपने रवैये के बारे में उन्होंने बताया, महिलाएं हमेशा उदारता के साथ मेरी मदद करती हैं। इसलिए मुझे उनका साथ अच्छा लगता है। ब्रिटेन में जमानत पर रिहा होने के बाद असांजे स्वीडन प्रत्यर्पित किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। उन पर स्वीडन में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म का आरोप है. अमेरिकी ख़ुफ़िया दस्तावेज को उजागर करके उन्होंने दुनिया में तहलका मचा दिया था. इन दिनों लन्दन में अपने एक प्रशंसक के घर में रह रहे अन्साजे के मुताबिक़ उनकी वेबसाइट के जरिये लोगों को सत्ता के दुरूपयोग के बारे में पता चल रहा है. उन्होंने अपनी बेटी डेनियल के बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया.

No comments:

Post a Comment