बैंकों की तरह अब देश भर के डाक घर भी कोर बैंकिंग सॉल्यूशंस (सीबीएस) से जुड़ेंगे। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार राज्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि वित्त वर्ष 2011-12 में डाक घरों में सीबीएस लागू करने की योजना है। इससे छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वाले ग्राहक कहीं भी और किसी भी डाक घर में अपनी राशि जमा कर सकेंगे। फिलहाल इसके लिए ग्राहकों को उसी डाक घर में जाना होता है जहां उनका खाता होता है। पायलट ने कहा कि इस योजना के तहत देश भर में 4,000 सीबीएस शाखाएं (बड़े डाक घरों और उप डाक घरों में) स्थापित की जाएंगी। परियोजना से एटीएम, इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवा का रास्ता साफ होगा।
No comments:
Post a Comment