Pages

Sunday, January 16, 2011

थ्री जी से एक कदम आगे है ई-वीडियो!

सूचना व तकनीक को बढ़ावा देने की कवायद में अब ई-वीडियो से भारत संचार निगम कामयाबी की नई इबारत लिखेगा। थ्री जी तो महज शहरों की परिधि में ही काम कर रहा है, लेकिन ई-वीडियो ग्रामीण क्षेत्रों में भी इंटरनेट चलाने में सक्षम होगा। मोबाइल पर टीवी में भी थ्री जी बेशक अव्वल दर्जे का है, लेकिन गांव में यह सेवा अपना जलवा नहीं दिखा पाई। ऐसे में ई-वीडियो एक बढि़या विकल्प है। यह डाटा कार्ड की तरह है कि जिससे ग्रामीण इलाकों में भी युवक और युवतियां नेट सर्फिग कर सकते हैं। ई-वीडियो में सीडीएमए सिम से लगातार बीएसएनएल इंटरनेट का प्रयोग किया जा सकता है। जहां बीएसएनएल का नेटवर्क नहीं है वहां भी यह वायरलेस तकनीक पर काम करके इंटरनेट का लाभ देगा। यह यूएसबी के जरिए प्री पेड और पोस्ट पेड प्लान में उपलब्ध है। इसमें 750 रुपये के प्लान पर अनलिमिटेड डाउन लोडिंग फ्री है। जिला दूरसंचार प्रबंधक कपिल रस्तोगी ने कहा कि ई-वीडियो और निक कार्ड के जरिए गांव में भी यह बढि़या काम करेगा। ई-वीडियों से ग्रामीण जागरूकता उपभोक्ता अपने विकास में सजग रह सकते है।


No comments:

Post a Comment