बीजिंग, प्रेट्र
: समुद्री पर्यावरण की निगरानी के लिए चीन की योजना 2020 से
पहले आठ
उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजने की है। नेशनल सेटेलाइट ओशियन
एप्लीकेशन सर्विस (एनएसओएएस) के निदेशक झियांग झींगवेई
ने बताया कि इनमें चार सेटेलाइट समुद्र के रंग का विश्लेषण करेंगे। दो
समुद्र की वर्तमान स्थिति पर नजर रखेंगे। अन्य दो समुद्री रडार उपग्रह होंगे।
इन्हें लांच करने की अनुमति नेशनल डेवलेपमेंट एंड रिफार्म कमीशन ने दे
दी है। चीन के तीन उपग्रह पहले से ही इसके समुद्री क्षेत्रों और द्वीपों की
निगरानी कर रहे हैं। झियांग ने कहा कि इन उपग्रहों का इस्तेमाल किसी निर्धारित
स्थान पर ध्यान केंद्रित करने के लिए नहीं किया जा सकता। पिछले साल
चीन द्वारा शुरू किए एक कार्यक्रम के तहत वर्ष 2015 तक सौ रॉकेट और इतने
ही उपग्रह लांच करने की योजना है। उल्लेखनीय है कि सामरिक दृष्टि से भी
चीन अब अपनी समुद्री सीमा के अलावा अन्य समुद्री क्षेत्रों पर भी नजर रखने
का इच्छुक है। उपग्रहों की नई खेप उसी का नतीजा है।
दैनिक जागरण राष्ट्रीय संस्करण, पेज 10 , 07-09-2012 lwpuk ,oa izkS|ksfxdh
No comments:
Post a Comment