Pages

Monday, September 10, 2012

अंतरिक्ष में इसरो की 100वीं छलांग


आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से रविवार को देश में बने रॉकेट पीएसएलवी-सी21 ने दो विदेशी उपग्रहों के साथ उड़ान भरी और उन्हें अंतरिक्ष की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया। इसके साथ ही प्रक्षेपण के मामले में अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) का 100वां मिशन पूरा हो गया। यह मिशन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुआ। सुबह ठीक 9.53 बजे 44 मीटर लंबे और 230 टन वजनी स्वदेशी ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान-सी21(पीएसएलवी-सी21) ने दो विदेशी उपग्रहों के साथ उड़ान भरी। सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरने के करीब 18 मिनट बाद उसने पहले 712 किलोग्राम वजनी फ्रांसीसी उपग्रह एसपीओटी6 और फिर 15 किलोग्राम के लघु जापानी उपग्रह प्रायटेरेस को उनकी कक्षा में स्थापित कर दिया। ध्यान रहे कि फ्रांसीसी उपग्रह का प्रक्षेपण कर भारत ने एक नया इतिहास रच दिया है। यह भारतीय रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया जाना वाला अब तक का सबसे वजनी उपग्रह था। इससे पूर्व पीएसएलवी ने 2007 में इटली के 350 किलोग्राम वजनी एजाइल उपग्रह का प्रक्षेपण किया था। आग की लपटों और धुएं के बीच 90 करोड़ रुपये की लागत वाला पीएसएलवी-सी21 रॉकेट जब आसमान की ओर बढ़ रहा था तब इसरो के नए रॉकेट मिशन नियंत्रण कक्ष में वैज्ञानिक कंप्यूटर स्क्रीन से चिपके रहे। रॉकेट को आसमान की ओर जाते देख रहे प्रक्षेपण केंद्र पर मौजूद शीर्ष वैज्ञानिकों के चेहरों पर उस समय चिंता की लकीर गहरा गई, जब पीएसएलवी अपने निर्धारित मार्ग से थोड़ा भटक गया। लेकिन उसके जल्द ही सही रास्ते पर आ जाने से उनके चेहरे फिर खिल गए। प्रक्षेपण के बाद खुशी से गदगद इसरो प्रमुख के राधाकृष्णन ने कहा कि इस सफल अभियान को लेकर हम अब तक कुल 62 उपग्रहों, एक स्पेस रिकवरी मॉड्यूल और 37 रॉकेट का प्रक्षेपण कर चुके हैं। इसरो ने सबसे पहले 1975 में आर्यभट्ट उपग्रह का प्रक्षेपण रूसी उपग्रह से किया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के अलावा पीएमओ में राज्यमंत्री वी नारायणसामी भी मौजूद थे। वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए पीएम ने उन लोगों को आड़े हाथ लिया, जो भारत की गरीबी का रोना रोते हुए अंतरिक्ष खोज पर होने वाले खर्च को लेकर सवाल उठाते रहते हैं। ऐसा सवाल उठाते समय हम यह भूल जाते हैं कि देश का विकास तकनीकी कौशल का ही परिणाम होता है। (पेज-5 भी देखें)
 दैनिक जागरण राष्ट्रीय संस्करण, पेज 1 , 010-09-2012lwpuk ,oa izkS|ksfxdh

No comments:

Post a Comment